महराजगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने 2023 से निलंबित शिक्षामित्र रेनू कुशवाहा को चेतावनी देते हुए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। सिसवां ब्लाक में तैनात रेनू कुशवाहा बीमारी के कारण स्कूल में अनुपस्थित चल रही थीं। उस समय शिकायत मिलने पर तत्कालीन बीएसए महराजगंज श्रवण गुप्ता ने निलंबित कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने राज्य सरकार में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बीईओ सिसवां वंशीधर की जांच रिपोर्ट अपने अधिकारी के पक्ष में दी जिसके बाद कोई राहत पीड़िता को नहीं मिली जिससे वह केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के शरण में पहुंच गई। एनसीबीसी ने मामले में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट व कार्रवाई की विवेचना के बाद बीएसए को एक मौका अभ्यर्थी को देने के संदर्भ में पत्र जारी किया। उक्त पत्र के अनुपालन में बीएसए रिद्धि पांडेय ने कार्यभार ग्रहण करने का पत्र जारी करते हुए हिदायत दी है कि अगर भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा उक्त शिक्षा मित्र ने की तो सेवा समाप्ति का अनुमोदन कर दिया जाएगा।