फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में भूस्खलन, सांसत में पर्यटक, रास्ता खुलने का इंतजार

विज्ञापन
नेपाल में भूस्खलन, सांसत में पर्यटक, रास्ता खुलने का इंतजार
विज्ञापन
नेपाल में पोखरा काठमांड़ों राजमार्ग बंद फंसे हैं यात्री, बारिश के कारण हो रहा भूस्खलन, निर्माणाधीन सिद्धबाबा सुरंग में भूस्खलन के बाद सिद्धार्थ हाईवे अवरुद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पडोसी देश नेपाल में रुक रुक कर हो रही बारिश की वजह से हर रोज भूस्खलन हो रहा है। इसकी वजह से काठमांडो से आने और आने वाले यात्रियों को मुश्किलें झेलनी पड़ रहीं हैं। रविवार को भी पोखरा काठमांड़ों राजमार्ग, निर्माणाधीन सिद्धबाबा सुरंग में भूस्खलन के बाद सिद्धार्थ हाईवे अवरुद्ध हो गया। फंसे यात्री रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मलबा हटने पर कुछ यात्रियों को किसी तरह से भेजा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, नेपाल में पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश के कारण भूस्खलन से सोनौली से पोखरा और काठमांडू मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव में जुट गई है। बारिश से चितवन की इच्छाकमाना ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर छह के पास भारी भूस्खलन से आवगमन पूरी ठप है। पोखरा जाने वाले मार्ग सिद्धबाबा मंदिर के निकट सड़कें अवरुद्ध होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रास्ते में भारतीय एवं नेपाली यात्रियों के अलावा काफी संख्या में वाहन फंस गए हैं।
विज्ञापन

नारायणगढ़-मुंगलिग रोड खंड में भूस्खलन के कारण काठमांड़ो घाटी से देश के विभिन्न हिस्सों में इस सड़क खंड के माध्यम से लंबी और छोटी दूरी के वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। चितवन के नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग खंड में भूस्खलन के कारण रविवार सुबह से यातायात पूरी तरह से बाधित है। सचिन पांडेय निवासी भैरहवा ने बताया कि उनका परिवार सुबह पांच बजे से फंसा हुआ है। पीने के लिए पानी नहीं है। सुबह में सौ रुपये नेपाली मुद्रा में एक बोतल मिला था। अब वह भी नहीं मिल पा रहा है। विष्णु पोखरेल, संजीव, कृष्णा थापा आदि ने बताया कि गाड़िया फंसी हुई हैं। आगे भूस्खलन से रास्ता बंद है। पीछे वाहनों की लंबी कतार लगी है।

जिला पुलिस कार्यालय, चितवन के प्रवक्ता पुलिस उपाधीक्षक, बिजय राज पंडित ने बताया कि बार-बार भूस्खलन के कारण मार्ग पर यातायात अक्सर बाधित रहता है। भूस्खलन को साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को सुविधा मुहैया कराई जा रही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें