फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गजट प्रकाशन के लिए भेजी गई चार गांवों की जमीन की फाइल

Wed, 29 Nov 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
घुघली में रेलवे को लेकर लग रहा पिलर।
विज्ञापन
महराजगंज। रेल मार्ग के लिए जरूरी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। मंगलवार को चार गांवों की जमीनों की फाइल गजट प्रकाशन के लिए भेज दी गई है। प्रकाशन होने के बाद आपत्ति ली जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद किसानों को मुआवजा मिलेगा। रेलवे ट्रैक के लिए 194 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। पहले चरण में आठ किमी के दायरे में आने वाले चार गांवाें के किसानों की जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन

आनंदनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेल लाइन 53 गांव से होकर जाएगी। घुघली क्षेत्र के चार गांव जोगिया, घुघली बुजुर्ग, घघरूआ खंडेसर व रामपुर बल्डीहा में अधिग्रहित होने वाली कुल 16.4248 हेक्टेयर भूमि का सत्यापन रेलवे ने जिले के राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रूप से पूरा कर चुका है। गजट प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है। जल्दी ही सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रेलवे अधिनियम 1989 के तहत अधिग्रहण के लिए गजट का प्रकाशन किया जाएगा। आनन्दनगर-घुघली-महराजगंज 52.7 किमी लंबी इस रेल लाइन के लिए 958.27 करोड़ रुपये की मंजूरी हुई है। घुघली स्टेशन को भी जंक्शन बनाया जाएगा। इस लाइन पर नौ बड़े, चौदह छोटे पुल बनाए जाएंगे। रेल लाइन पर कुल सात स्टेशन होंगे। इसमें आनंदनगर, महराजगंज एवं घुघली क्राॅसिंग स्टेशन होगा। परसिया बुजुर्ग, पकड़ी नौनिया, शिकारपुर व पिपरा मुंडेरी में हाल्ट स्टेशन बनेंगे।

चार गांव में अधिग्रहित होने वाली भूमि का सत्यापन कराने के बाद गजट प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है। अगले साल से किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक सप्ताह के अंदर गजट प्रकाशन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मदन मोहन वर्मा, भूमि अध्याप्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें