सोनौली। जेन-जी आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रोटारैक्ट डिस्ट्रिक्ट 3292 के अंतर्गत जोन-18 और 19 ने दीप जलाए। रूपनदेही जिले के बुटवल के योगीकुटी चौक पर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। आंदोलन में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री चेत नारायण आचार्य ने शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।