फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खुशहालनगर हाल्ट स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा

Sat, 10 Jun 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर शुद्ध पेयजल व्यवस्था नहीं, शौचालय का बंद रहता है दरवाजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। खुशहलनगर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा है। न तो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है, न ही बैठने की। स्टेशन पर गंदगी का अंबार लगा रहता है। जबकि स्टेशन क्षेत्र काे महत्वपूर्ण माना जाता है। विभागीय उदासीनता के कारण यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ती है।
खुशहालनगर हाल्ट स्टेशन का निर्माण करीब दो दशक पहले हुआ था। क्षेत्र के करीब 150 गांवों के लोग इस स्टेशन से यात्रा करते हैं। पड़ोसी जिला कुशीनगर के लोग भी इस स्टेशन का लाभ उठाते हैं। व्यापारिक दृष्टि से भी यह स्टेशन महत्वपूर्ण माना जाता हैं। स्टेशन परिसर में शुद्ध पेयजल के लिए यात्रियों को तरसना पड़ता है। शौचालय का दरवाजा भी टूटा है। उसमें गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन

यात्री मदन सिंह, फुलबदन यादव, लखराज सिंह, ईश्वर, श्रीराम गुप्त, जयहिंद, पंकज वर्मा , कमलेश सिंह आदि ने बताया कि गोरखपुर तक ट्रेन की यात्रा करना काफी सुगम होता है। प्रति दिन सैकड़ों यात्री इस स्टेशन से यात्रा करते हैं। इसके बावजूद सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

घुघली के स्टेशन अधीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि हाल्ट स्टेशन पर सुविधाओं के लिए अधिकारियों से बात की जाती है। समाधान के लिए आश्वासन मिला है। यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें