फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दीवार के मलबे से दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के लेदी गांव में शुक्रवार सुबह दीवार गिरने से उसके मलबे से दबकर एक मजदूर घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के बसडीला निवासी भीम मुसहर (35) की निचलौल थाना क्षेत्र के लेदी गांव में ससुराल है। वह पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में रहते थे। घर से कुछ दूरी पर गांव में ही एक मकान का निर्माण चल रहा था। भीम सुबह खाना खाने के बाद मजदूरी करने गए।
इसी बीच भीम के ऊपर जर्जर मकान की दीवार गिर गई। भीम की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी शिवराती देवी और इकलौते बेटे उत्तम (7) का रो रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भीम की पत्नी शिवराती देवी ने बताया कि बड़ी बहन सोनी की शादी भेड़हारी गांव में हुई थी। बहन के तीन बच्चे भोलू (12), झिनक (10) और संतरा (8) है। बहन सोनी की बीमारी से मौत हो गई। उसके बाद बहन के पति ने दूसरी शादी कर बहन के तीनों बच्चों को अपने पास से हटा दिया। पति उनके तीनों बच्चों को रखकर देखभाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें