फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे ट्रैक की लेबलिंग काम काम आनंदनगर स्टेशन के करीब पहुंचा

Tue, 28 Nov 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली रेल मार्ग के लिए लेबलिंग का काम आनंदनगर स्टेशन के करीब तक सोमवार को पहुंच गया। इससे जुड़े अन्य कार्याें को कर्मी तेजी से कर रहे हैं। घुघली क्षेत्र के बसंतपुर गांव तक पिलर भी लग चुका है। रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए यह पिलर लगाया जा रहा है। इसे सेंटर लाइन कहा जाता है। प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

घोषणा होने के बाद क्षेत्र में रेल मार्ग को लेकर चर्चाओं का बाजार हो गया था, लेकिन काम शुरू होने के बाद लोगों को यह पता चला की सचमुच में रेलवे ट्रैक बिछने की राह आसान होगी। दो अक्तूबर 1989 को महराजगंज जिला बना। इसके बाद से जिला मुख्यालय रेलमार्ग से नहीं जुड़ा है। जबकि फरेंदा, नौतनवा, सिसवा व घुघली कस्बा रेल मार्ग से जुड़ा है। शहर के आजाद नगर के राधेश्याम ने कहा कि जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए हर बार चुनाव में मुद्दा बनाया जाता था, लेकिन शुरू हुए कार्य को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में ट्रेन की छुकछुक सुनाई देगी। वर्तमान में काम तेजी से चल रहा है। चार टीमें सर्वे कर रही हैं। रेलवे के सर्वेयर मुकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि आनंदनगर के करीब तक लेबलिंग पूरा हो चुका है। घुघली क्षेत्र के बसंतपुर गांव तक करीब चार किमी पिलर लग गया है। जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें