सिसवा बाजार। कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा मार्ग पर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया।
बुधवार की रात 10.30 बजे के करीब ग्राम सोनबरसा में सिसवा से जा रही ई-रिक्शा और बेलवा घाट की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवक टकरा गए, जिसमें एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में भर्ती कराया, जहां मृतक की पहचान नसीब (25) व घायल अरविंद यादव (50) निवासी ग्राम बंजारी पट्टी थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की लिए भेज दिया गया है। संवाद