फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 100 मीटर दौड़ में कुर्बान, मार्था और आकाश बने विजेता

विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा की शुरूआत बुधवार को शताब्दी इंटर काॅलेज जहदा में हुई। प्रतियोगिता के रेस में महिमा, जूनियर बालक संवर्ग के 100 मी. दौड़ में कुर्बान अली, 200 मी. में अवनीश, 400 मी. दौड़ में आकाश, जूनियर बालिका संवर्ग के 100 मी. दौड़ में मार्था, सीनियर बालक संवर्ग 100 मी. में आकाश, 200 मी. अरुण विजेता बने। कबड्डी में जोगिया बारी की टीम विजेता बनी। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देने में सक्षम है। शामिल बच्चों का उत्साह बता रहा कि यह स्पर्धा कितनी लोकप्रिय होती जा रही है। पहले युवाओं को खेल से दूर रखकर पढ़ाई का बोझ लाद दिया जाता था, लेकिन आज पढ़ाई के साथ खेल को प्रभावी बनाकर युवाओं की दक्षता को बड़ा मंच दे रहा है। जिला खेल स्टेडियम सहित जनपद के 30 खेल मैदानों में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर खिलाड़ियोें ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विवेक गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, उमेशचंद, बलराम यादव, असित पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव, बेचू विश्वकर्मा, विंध्यवासिनी सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें