फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समस्याओं को लेकर कोटेदाराें ने डीएसओ को सौंपा ज्ञापन

Mon, 24 Jun 2024 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फेयर प्राइस शाॅप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला पूर्ति अधिकारी को सोमवार ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के उचित दर विक्रेताओं को ई-केवाईसी करने का शासन स्तर से निर्देश दिया गया है, यह कार्य कोटेदारों से संभव नहीं है। आरोप है कि खाद्य आपूर्ति आयुक्त ने अपने आदेश में कोई उल्लेख नहीं किया है कि कोटेदारों से आधार सीडिंग अन्य कार्य कराए जाएं। उन्होंने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण खाद्यान्न वितरण करने में कोटेदारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कार्डधारकों से नोकझोंक भी हो जाती है। ई-पाॅस मशीन में जो सिम लगा है वह काम नहीं करता है। विक्रेताओं ने राशन वितरण करने के दौरान जो लाभांश कमीशन समय से नहीं मिलता है। अन्त्योदय विक्रेताओं का कमीशन अन्य प्रदेशों से काफी कम है। पदाधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस दौरान राजेंद्र सोनी, ईश्वर चंद पटेल, सरफुद्दीन, उदित नारायण, रामवृक्ष, उदयभान, सुनील मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें