फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोहरे ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुश्किल

विज्ञापन
नए साल के पहले दिन शहर के सक्सेना चौराहे पर कोहरे का साया देखने को मिला,चारो तरफ कोहरे की वजह से वा? - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुश्किल
- सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, घरों में दुबके रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नए साल का पहला दिन कोहरे व ठंड की वजह से लोगों को परेशानी हुई। सुबह व शाम पड़ रहे घने कोहरे ने जहां वाहन चालकों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य किया, वहीं ठंड व गलन से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
प्रतिदिन की तरह रविवार को सुबह फिर घना कोहरा रहा। घने कोहरे के बीच में वाहन चलाने वाले चालकों को काफी दुश्वारियां हुई। वाहन चालक इंद्रजीत ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि दस मीटर की दूरी की स्थिति भी स्पष्ट नहीं हो रही थी। उन्हें लाइट जलाकर वाहन चलाना पड़ा। दिन में 10 बजे के बाद कोहरा छंट तो गया मगर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। 12 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए तो हवाएं चलने लगीं, जिससे न सिर्फ सूर्य की तपिश बेदम दिखी, बल्कि ठंड का एहसास भी हुआ। शाम होते ही पारा गिरने लगा तो पैर व हाथ में गलन का एहसास हुआ। रात में एक बार फिर पड़ने वाले कोहरे ने लोगों की समस्याओं को बढ़ाने का कार्य किया। जयप्रकाश नगर के बृजेंद्र ने कहा कि कोहरे व ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। सिविल लाइंस के रामचंद्र ने कहा कि सुबह व शाम पड़ रही गलन मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

-----------
ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं दिखी अलाव की व्यवस्था
एक तरफ जहां जिले में ठंड व गलन अपने चरम पर पहुंच गया है, वहीं अलाव की व्यवस्था भी नाकाफी दिख रही है। निकाय प्रशासन ने जहां शहरी क्षेत्र में प्रमुख जगहों पर अलाव जलवाया है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से 20 स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया गया है। अन्य निकायों में इक्का-दुक्का स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है। परतावल, शिकारपुर, बरगदवां, ठूठीबारी, मिठौरा, धानी, कोल्हुई आदि प्रतिनिधियों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

-----
गरीबों में 2500 कंबल वितरण
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार गरीबों में वितरित करने के लिए कुल 7279 कंबल प्राप्त हुए थे। सभी का वितरण कर दिया गया है। अभी 2500 कंबल की मांग की गई है, मिलते ही उनका भी वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें