फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रशिक्षुओं को किट व ड्रेस वितरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां ब्लाॅक के रतनपुर सीएचसी के सभागार कक्ष में चल रहे जल जीवन मिशन के तहत ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आठ दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षक जया सिंह, प्रदीप दूबे ने जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को बताया। प्रशिक्षण समापन के दौरान मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया व विशिष्ट अतिथि जल जीवन मिशन के डीसी महेन्द्र साहनी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को किट व ड्रेस वितरित की। इस दौरान रिंकू, बाबू नंदन शर्मा, राजू चौधरी, अवधेश सिंह, पवन राजभर, जितेंद्र मौर्य, अजय मोदनवाल, गिरिजा शंकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें