महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीया नतिनी के लापता होने की तहरीर पुलिस को देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार शिकायतकर्ता की नतिनी मंगलवार की दोपहर दो बजे स्कूल से घर वापस आकर घर में बैठी थी। इसके बाद वह खेत चला गया। शाम करीब चार बजे वापस आया तो देखा वह घर पर नहीं थी। इधर-उधर खोजबीन करने पर उसका कहीं भी नहीं पता चला। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।