फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एकल खिड़की पर खतौनी संशोधन प्रक्रिया धीमी, बढ़ी परेशानी

Wed, 25 Sep 2024 04:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील में एकल खिड़की पर खतौनी संशोधन प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खतौनी में नाम त्रुटि, आवश्यक परिवर्तन और सुधार के लिए लोगों को कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पहले तो खतौनी में संशोधन कराने के लिए कई बार आवेदन करना पड़ता है। आवेदन जमा करने के बाद भी लोग बिना किसी सूचना के लौटाए जा रहे हैं। इस धीमी प्रक्रिया के कारण लोग अपनी संपत्ति के मामलों में असमंजस में पड़ गए हैं। खासकर किसानों और छोटे जमीन मालिकों को भूमि विवादों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या के समाधान में रुचि नहीं ले रहे हैं।

दो माह पूर्व सदर तहसील में खतौनी में नाम संशोधन की समस्याओं के निस्तारण के लिए एकल खिड़की खोली गई। इसमें यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई कि अगर एकल खिड़की पर कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर आता है तो तीन दिन के अंदर समस्या का निस्तारण करें। खिड़की पर अब तक कुल 411 मामले आए, जबकि इसके सापेक्ष अभी तक 132 मामलों का ही निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन

नेता सुरहुरवा निवासी किसान सुग्रीव ने बताया करीब 20 दिनों से खतौनी में नाम संशोधन कराने के लिए तहसील का चक्कर काट रहा हूं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सेमरा निवासी किसान उपेंद्र ने बताया कि खतौनी संशोधन एकल खिड़की सिर्फ नाम का रह गया है। यहां पर कोई निस्तारण नहीं होता है। करीब एक माह से परेशान हूं, लेकिन इसके बावजूद भी नाम में सुधार नहीं हो पा रहा है। विशुनपुरा निवासी उदयनाथ ने बताया कि खतौनी में नाम गलत हो गया है। इसके निस्तारण के लिए 20 दिन पूर्व एकल खिड़की पर प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी निस्तारण नहीं हो सका।


खतौनी में नाम संशोधन के लिए जितने भी आवेदन आ रहे हैं, उनका नियमित समाधान कराया जा रहा है। समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। किसी को असुविधा न हो, इस पर पूरा ध्यान है।
विज्ञापन

-रमेश कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें