महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एसडीएम सदर ने छापा मारकर अवैध मिट्टी खनन के आरोप में पांच ट्रैक्टर ट्राॅली व एक जेसीबी सीज कर दिया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने बताया कि खानपुर गांव में छापा मारा गया। अवैध मिट्टी खनन करते एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर पकड़ा गया। उसे सीज कर दिया गया है। संवाद