फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्कूल आईसीएसई बोर्ड: काब्या जनपद टापर तो निधि एवं आर्यन दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
काव्या जिला टॉपर, निधि-आर्यन दूसरे स्थान पर
विज्ञापन

महराजगंज। सीआईएससीई 10वीं का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हुआ। सफल विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
नौतनवां होली क्रॉस स्कूल की काव्या शर्मा 97.80 प्रतिशत अंक के साथ जनपद टॉपर बनीं। इसी स्कूल के आर्यन गुप्ता 97.40 एवं लिटिल फ्लॉवर स्कूल महराजगंज की निधि पांडेय ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर होली क्रॉस स्कूल की प्रियंका 96.40 एवं लिटिल फ्लॉवर स्कूल की दृष्टि गुप्ता 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जनपद में दूसरे एवं तीसरे नंबर होली क्रॉस एवं लिटिल फ्लॉवर स्कूल के विद्यार्थी संयुक्त रूप से रहे। शाम को परीक्षा परिणाम घोषित होने पर छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। होली क्रॉस स्कूल नौतनवां की प्रधानाचार्य सिस्टर जोसिफी डिसिल्वा ने बताया कि स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने अच्छा अंक हासिल कर मान बढ़ाया है। लिटिल फ्लॉवर स्कूल महराजगंज के प्रधानाचार्य फादर सुरेश ने बताया कि इस बार स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। सभी ने बेहतर अंक हासिल किया।
प्राइमरी स्कूल के शिक्षक की बेटी बनी जनपद टॉपर
महराजगंज। सीआईएससीई 10वीं की परीक्षा में नौतनवां कस्बे के घनश्याम नगर की रहने वाली होली क्रॉस स्कूल की छात्रा काव्या शर्मा ने जनपद टॉप किया है। इनके पिता राजेंद्र शर्मा प्राइमरी स्कूल के शिक्षक हैं। काव्या की सफलता पर परिजन समेत शिक्षक खुशी से गदगद हैं। सबने उनको मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। काव्या शर्मा ने बताया कि डॉक्टर बनने की इच्छा है। जीव विज्ञान विषय बेहद पसंद है। प्रतिदिन करीब पांच से छह घंटे की पढ़ाई करती हूं। खेल में बैडमिंटन ज्यादा पसंद है। खाली वक्त में प्रतियोगी पुस्तकों को पढ़ना ज्यादा अच्छा लगता है। सोशल मीडिया में कुछ खास रुचि नहीं है। माता साध्वी शर्मा गृहिणी हैं। बेटी को मिली सफलता पर उन्होंने खुशी जाहिर की। संवाद
इंजीनियर बनना चाहते हैं आर्यन
महराजगंज। नौतनवां कस्बे के जानकी नगर के मोहल्ले के रहने वाले होली क्रॉस स्कूल के छात्र आर्यन गुप्ता इंजीनियर बनना चाहते हैं। इन्होंने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आर्यन ने बताया कि इंजीनियर बनकर पिता के सपने को पूरा करना है। इसे ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई पूरी मेहनत के साथ करूंगा। प्रत्येक दिन कम से सात से आठ घंटे की पढ़ाई करता हूं। सतत परिश्रम करने से सफलता मिलती है। विषय के प्रति अधूरा ज्ञान रखने से लक्ष्य प्राप्त करना कठिन होगा। ऐसे में विस्तृत ज्ञान के लिए मन लगाकर पढ़ने की जरूरत है। इनके पिता राजीव गुप्ता व्यवसायी हैं। माता गुड्डी गुप्ता गृहिणी हैं। माता-पिता दोनों ने बेटे को मिली सफलता पर खुशी प्रकट की।
दृष्टि बनेंगी डॉक्टर तो प्रियंका इंजीनियर
महराजगंज। 10वीं की परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाली दृष्टि गुप्ता डॉक्टर बनेंगी तो प्रियंका इंजीनियर बनना चाहती हैं। दोनों छात्राएं संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। महराजगंज शहर के आजाद नगर की रहने वाली लिटिल फ्लॉवर स्कूल की छात्रा दृष्टि गुप्ता ने बताया कि सफलता के लिए प्रत्येक दिन छह से आठ घंटे तक पढ़ाई की। खेल में बैंडमिंटन ज्यादा पसंद है। पसंदीदा नेता पीएम मोदी हैं। पिता आलोक कुमार व्यवसाय करते हैं। मां नीता ने बताया कि बेटी ने सफलता प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

नौतनवां कस्बे के शास्त्री नगर की रहने वाली प्रियंका होला क्रॉस स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि इंजीनियर बनने की इच्छा है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई करनी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को दिया। प्रियंका प्रतिदिन पांच घंटे पढ़ती हैं। इनकी सफलता पर सिस्टर माली, नवनीत सिंह, वीरेन्द्र कुमार, संतोष जायसवाल, निधि थामस, शैलेश गुप्ता ने खुशी प्रकट की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें