जिलाधिकारी की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराए गए 60 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला प्रशासन ने जिले के सभी 13 कस्तूरबा व वनटांगिया गांव में बने विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को 60 लाख रुपये उपलब्ध कराए हैं। प्राप्त धनराशि से विद्यालयों में टाइलीकरण व अन्य सुधारात्मक कार्य कराए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों व शिक्षकों की मुश्किल कम होगी।
जिले के सभी 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में लगभग 1300 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। अब तक विद्यालय से जुड़ीं सारी गतिविधियां विद्यालय भवन में ही होती थीं, अब उनका छात्रावास बन रहा है। ऐसे में पुराने भवन की दशा को और बेहतर बनाने की योजना बनाई गई है।
इसी प्रकार वनग्रामों में भी सोलर लाइट से विद्यालयों में पथप्रकाश व्यवस्था को सुधारने पर जोर दिया गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विद्यालयों में व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए धनराशि जारी कर दी है।
इन विद्यालयों का होगा कायाकल्प
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिठौरा, वनग्राम, गड़ौरा, घुघली, पनियरा, परतावल, फरेंदा, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज, धानी, नौतनवां, सिसवां व सदर के टीएलएम कक्ष, किचेन व बाथरूम आदि के टाइलीकरण कार्य होगा। वनग्रामों के स्कूलों पर लगेंगी सोलर लाइट्स
जिले के जिन वनग्रामों में स्कूलों पर सोलर लाइट्स लगाई जानी हैंं। उनमें बरहवा, बेलासपुर, भारीभैंसी, सूरपार, खुर्रमपुर, बीट नर्सरी, उसरहवा नर्सरी, हथियहवा, बलुअहिया, अचलगढ़, तिकोनिया, कानपुर दर्रा, बेलौहा दर्रा, दौलतपुर, चेतरा नर्सरी, कंपार्ट नंबर 24, 26 व 27 व बलुअहिया के नाम हैं।
कोट
जिलाधिकारी के स्तर से कस्तूरबा व वनग्रामों में व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने के लिए 60 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इससे बालिकाओं व वनग्राम के बच्चों की मुश्किलों को कम करने में मदद मिलेगी।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी