फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करवाचौथ आज...महिलाओं ने की खरीदारी

Sun, 20 Oct 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं रविवार को व्रत रहेंगी। शनिवार को महिलाओं से बाजार गुलजार रहा। मोती-गोटा जड़ी थाली, ब्रांस का डिजाइन वाला लोटा, नई प्रकार की पूजन डलिया खरीदी। वहीं मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए सजे बाजार में इस बार महिलाएं ब्रांडेड सामान ज्यादा खरीद रही हैं। बर्तनों के बाजार में नक्काशी किए हुए लोटा और थाली खूब पसंद आ रही है। करवा चौथ के लिए सक्सेना चौक, गोरखपुर रोड बलिया नाला पुल व हनुमानगढ़ी मोड़ समेत प्रमुख बाजारों में महिलाओं की भीड़ दिखी। गोरखपुर रोड पर बर्तन विक्रेता रिंकू कसौधन ने बताया कि थालियां, लोटा, जल अर्पित करने वाली लोटिया खलीलाबाद से आई है। इसमें बेहतरीन कलाकृतियां बनी हुई हैं।
करवा चौथ के लिए स्पेशल पूजा थाली में लोटा, दीया और छलनी का सेट भी महिलाएं पसंद कर रही हैं जिसका रेट कम पड़ रहा है। कपड़ों के बाजार में भी चहल पहल रही। मनोज जायसवाल ने बताया कि साड़ियों में कांजीवरम, बनारसी, प्योर शिफॉन, जार्जेट टच की डिमांड है। लहंगा-चुनरी भी बिक रही है।
विज्ञापन

नगर के बाजार में मिट्टी से बनी थालियां, लोटा और करवा भी बिक रहा है। इसमें थालियों और लोटे में मोती और छोटे नग की सजावट की गई है। कास्मेटिक की दुकान चलाने वाले नीरज पटवा ने बताया कि फैंसी चूड़ियों के अलावा हाथी दांत की डिजाइन वाले कंगन महिलाएं अधिक पसंद कर रही हैं। कोलकाता से 4-4 सेट का कंगन मंगाया गया है। 300 रुपये में एक दर्जन फैंसी चूड़ियों के साथ इसकी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें