पादरी द्वारा कराई जा रही प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।
। इंदिरानगर कंजड़ बस्ती में शुक्रवार को एक प्रचारक प्रार्थना करा रहे थे। जिसकी सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने विरोध जताया।
भाजपा नेता राजेश मद्धेशिया व विहिप के महेश चौरसिया, मेवा लाल, उमेश अग्रहरि आदि ने प्रार्थना कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग शुरू कर दी। राजेश मद्धेशिया ने ईसाई धर्म प्रचारक से पूछा कि जिस प्रक्रिया के तहत प्रार्थना करवा रहे हैं वह किसी धर्म से मिलान नहीं करता है। जवाब नहीं देकर वह बस्ती से निकल गए। विहिप के जिलामंत्री महेश चौरसिया ने कहा कि ईसाई गतिविधियां चरम पर हैं। जिले में कई मलिन बस्तियों में प्रार्थना के माध्यम से लोगों की मानसिकता को बदलने का काम चल रहा है। प्रशासन के लोग मौन हैं।