फरेंदा। क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में बुधवार को नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा क्षेत्र के बाईपास, छितही, मथुरानगर, फुलवरिया, सिधवारी भ्रमण करते हुए धानी नदी के राप्ती घाट पर पहुंचीं। जहां यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण मोहन तिवारी ने मंत्रोचार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया। भक्तिमय गीतों व नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
पंडित यज्ञाचार्य ने कहा कि यज्ञ होने से पूरा क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है और लोगों में शुभ विचार की भी प्राप्ति होती है। यज्ञ से आपसी भाईचारगी भी बढ़ती है। इससे क्षेत्र के लोगों में एकता का माहौल बनता है। इस अवसर पर यजमान सुनील पांडेय, सत्यभामा पांडेय, ओंकार नाथ पांडेय, मोनू पांडेय, सोनू, वीरेंद्र पांडेय, जसवंत पांडेय, कृष्ण मोहन गुप्ता, बैजनाथ चौरसिया मौजूद रहे। संवाद