ठूठीबारी। नौतनवा विकास खंड के बरगदवा कस्बा में शनिवार से आयोजित होने जा रहे श्रीश्री 108 रुद्र महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा निकली गई। इसमें 151 पितधारी कन्याओं सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला व पुरुष ने भाग लिया। कलश यात्रा कस्बा के काली मंदिर परिसर शुरू होकर नौतनवा ठूठीबारी मार्ग से होते हुए सोनिया नाला तक निकाला गया। जहां मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा के दौरान पितधारी कन्याओं पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में दर्जनों की संख्या में वाहनों के काफिला के साथ करीब चार सौ महिला व पुरुष ने भाग लिया। यात्रा में पितधारी कन्याओं के साथ बज रहे डीजे की भक्ति धुन पर युवाओं ने भी खूब ठुमके लगाए। तेज धूप में निकाली गई यात्रा में व्यपारियों ने कन्याओं व ग्रामीणों के लिए प्याऊ की व्यवस्था भी किया था।