फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नवरात्र के पहले दिन जिले में रही कलश यात्राओं की धूम

Thu, 23 Mar 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बरगदही बसंत नाथ में आयोजित विष्णुमहायज्ञ के कलश यात्रा में जल भरते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
मां दुर्गा की जयकार करते श्रद्धालुओं ने नदियों और नहरों से भरा कलश में जल संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर बैंडबाजे के साथ जयघोष करते हुए कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दिखी। मां दुर्गा की जयकार करते हुए कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने क्षेत्र के नदी या नहर के किनारे पहुंचे। यहां से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचे।
बागापार प्रतिनिधि के अनुसार सदर ब्लॉक के ग्राम बागापार टोला बरईठवा में चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में बुधवार को नौ दिवसीय श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान सत्यप्रकाश वर्मा व वेदांती देवी की अगुआई में कलश यात्रा बरईइठवा दुर्गा मंदिर से निकली।
विज्ञापन

बागापार चौराहा, लखनपुर, पिपरा, अवधपुर, अमरुआ, बेलवाकाजी, विजयपुर, बरगदवा राजा, केवलवापुर खुर्द होते हुए चानकी घाट पर पहुंची। यहां कलश में जल भरा गया। इस दौरान विश्वनाथ यादव, ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह, जितेंद्र आर्य, ओमप्रकाश वर्मा, रामनाथ, विद्यासागर वर्मा आदि मौजूद रहे।

मुजुरी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत पनियरा में बाबा रहसूगुरु धाम में बुधवार को श्री श्री शतचंडी महायज्ञ के आयोजन पर कलश यात्रा निकाली गई। भौराबारी स्थित रोहिन नदी से कलश में जल भरा गया। चिऊटहा प्रतिनिधि के अनुसार बलुअही धूस चौराहे पर शीतला माता मंदिर पर होने वाले नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। हिरनही नदी के घाट पर कलश यात्र पहुंची। कलश में जल लेकर श्रद्धालु यज्ञ स्थल पहुंचे।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार विश्व शांति जन कल्याण की कामना को लेकर काली मंदिर ठूठीबारी परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया । बुधवार सुबह यज्ञाचार्य पंडित दिनेश द्विवेदी महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली। इस दौरान ग्राम प्रधान अजय कुमार, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, अरुण निगम, अजय निगम आदि मौजूद रहे।

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत चौक के बरगदही बसंतनाथ में बुधवार सुबह कलश यात्रा निकाल कर नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर यजमान विभूतिनाथ योगेश्वर, गायत्री गिरि, आशीषनाथ योगी, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की ग्राम सभा मोरवन में श्री श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ की कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से होकर भागाटार स्थित नारायणी नहर पर पहुंची।
विज्ञापन


गायत्री परिवार की ओर से निकाली गई शोभा यात्रा
मिठौरा। क्षेत्र की ग्रामसभा सिंदुरिया में गायत्री प्रज्ञा पीठ से नव वर्ष के आगमन के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तरफ से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा ग्राम सभा गायत्री मंदिर से होकर सिंदुरिया चौराहा, सड़क टोला, मंगलपुर होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। गायत्री परिवार सिंदुरिया के यज्ञ समिति के आयोजक मंगरू गुप्ता, रमाशंकर गुप्त, ग्राम प्रधान केशव यादव, ऋषि, रामप्रीत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें