फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : छपिया की टीम ने जीता फाइनल

Mon, 14 Oct 2024 04:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। विकास खंड परतावल के परसा खुर्द में ब्लॉक स्तरीय अंडर 15 कबड्डी प्रतियोगिता का देर सायं फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें छपिया की टीम ने 32 पॉइंट बनाई, जबकि सिरसिया की टीम 28 पॉइंट प्राप्त कर सकी। छपिया की टीम चार अंक से फाइनल मुकाबला जीत लिया। कार्यक्रम का पहला मैच युवा क्लब परसा खुर्द और महदेईयां के बीच खेला गया जिसमें युवा क्लब परसा खुर्द ने 8 अंक से महदेईयां पर जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में प्रवेश कर लिया। दूसरा मैच स्टार क्लब बलुआ और पकड़ी दीक्षित के बीच खेला गया जिसमें पकड़ी दीक्षित ने 7 पॉइंट से जीत दर्ज की। इस अवसर पर शमशाद आलम, नवाबुल्लाह वारसी, रियाजुद्दीन, नसीम, महबूब आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें