पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया
नौतनवा। क्षेत्र के डंडा नदी पुल के पास से पुलिस ने टीम ने चोरी की एक बाइक बरामद कर मौके से बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। रविवार की दोपहर चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता डंडा नदी पुल पर अभियान चलाकर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग को वाहन के साथ पकड़ा गया। उसके पास वाहन से संबंधित कोई भी वैध कागजात नहीं था। पूछताछ और जांच-पड़ताल में बाइक चोरी की निकली। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए बाल अपचारी को चोरी से संबंधित सुसंगत धारा के तहत न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। संवाद