महराजगंज। संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेष गुप्ता ने बताया कि सेवा प्रदाता एजेंसी, भूतपूर्व सैनिक प्रेरक, जेम पोर्टल के माध्यम से चयन प्रक्रिया और सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रही है। आरोप है कि एजेंसी ने जेम पोर्टल पर एजेंसी चयन की प्रक्रिया को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जो सरकार के आदेशों का उल्लंघन है। इस कारण 46 सिक्युरिटी गार्ड्स के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, संदीप, धर्मेंद्र, प्रमोद, बजरंगी पाल, मनोहर, अनिल, विपिन, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।