लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपुर में 50 हजार रुपये समेत जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। देवपुर गांव अनिल यादव की तहरीर के मुताबिक शुक्रवार को सुबह उनकी मां व बहन दवा कराने गोरखपुर गईं थीं। उस समय घर में कोई नहीं था। शाम को जब वह घर पहुंचीं तो देखा कि अलमारी, बक्सा व अटैची का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, चेन, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, लाॅकेट, बाली, पायल, बिछिया, पाजेब, अंगूठी, प्लेट आदि जेवरात चोरी हो गया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद