फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतेंद्र ने कालिया को दिखाया आसमान

विज्ञापन
सतगुर बाजार में दो कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में हाथ मिलाते पहलवान ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जीतेंद्र ने कालिया को दिखाया आसमान
विज्ञापन

पनियरा (महराजगंज)। क्षेत्र के सतगुरु बाजार कस्बे में बुधवार को दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जीतेंद्र रानीपुर व कालिया मुजफ्फरनगर के बीच आकर्षक कुश्ती हुई जिसमें जीतेंद्र ने कालिया को करारी शिकस्त दी।
उधर, गुड्डू पहलवान सोहास महराजगंज व विक्की पहलवान पंजाब के बीच मुकाबला हुआ जिसमें गुड्डू ने विक्की को चित्त कर दिया। राहुल मुजुरी व अजय मेंहदावल के बीच जोर आजमाइश हुई। जिसमें दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। कृष्ण देव पहलवान कुआचाप व संदीप पहलवान गोरखपुर के बीच कुश्ती हुई। जिसमें कृष्ण देव ने संदीप को गोरखपुर को पटकनी दी। भोला गोरखपुर सरहरी व रंजीत मोहनाग के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें दोनों पहलवान बराबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक ग्राम प्रधान सतगुरु मनोज कुमार ने बताया कि फाइनल महामुकाबले में विजयी हुए जीतेंद्र को 11 हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उप विजेता को कालिया मुजफ्फरनगर को पांच हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान वीरेंद्र निषाद, सतीश चौहान, जनार्दन सिंह, संजय कुमार, अमरजीत निषाद, चंद्र शेखर पहलवान, दिलीप जायसवाल, पंकज तिवारी, सितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें