बृजमनगंज। क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की दोपहर नायब तहसीलदार फरेंदा अंकित कुमार ने ग्राम इनायतनगर के पास मिट्टी का अवैध खनन कर रहे जेसीबी को पकड़ लिया। खनन में संलिप्त ट्रैक्टर-ट्राॅली को भी पकड़ लिया। नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना बृजमनगंज पुलिस को दी। पुलिस ने जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में लेकर खनन विभाग को सूचना दी गई है। संवाद