फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करदह गांव के सिवान में जेसीबी व मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। खनन विभाग की टीम ने ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के करदह सिवान में बुधवार को खनन कार्य में लगी दो जेसीबी मशीन एवं एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, अवैध मिट्टी खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनन अधिकारी अजीत कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सिवान क्षेत्र में जेसीबी मशीनों से खनन कार्य कराया जा रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीनों एवं वाहनों की जांच शुरू की। एक पक्ष ने भट्ठे से संबंधित कागजात प्रस्तुत किए तो जांच के बाद एक जेसीबी को छोड़ दिया गया। वहीं दो अन्य जेसीबी मशीनों और एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अग्रिम कार्रवाई के लिए कोतवाली ठूठीबारी के सुपुर्द कर दिया गया। खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें