फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊँ नम: शिवाय के जयघोष के बीच भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊँ नम: शिवाय के जयघोष के बीच भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक
विज्ञापन

महराजगंज/ठूठीबारी। सावन के दूसरे सोमवार को ऊँ नम: शिवाय के जयघोष के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक हुआ। हर-हर महादेव का उच्चारण करते श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर ईटहियां में श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की गई। जिले के बउरहवा बाबा, कटहरा, रामपुर, घीडहा समेत अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
ईटहियां शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए भोर में ही कतार लगनी शुरू हो गई। सबसे पहले मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने साधु-संतों के साथ मंदिर के पूर्वी द्वार से बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर आरती की। इसके बाद मंदिर का पश्चिमी गेट खोला गया। जल चढ़ाने के लिए पहुंचे शिव भक्त मंदिर के पश्चिम गेट से प्रवेश किए। बाबा भोलेनाथ के दर्शन व उनको जल चढ़ाने के लिए बोल बम के जयकारे लगाते श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश किया। तमाम लोगों को रुद्राभिषेक कराया।
विज्ञापन

त्रिवेणी जल लाने के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा बड़ाहरामीर स्थित भूमि प्रकट बउरहवा बाबा प्राचीन शिव मंदिर से ग्राम सभा से सैकड़ों शिव भक्त दूसरे सोमवार को त्रिवेणी जल भरने के लिए रवाना हुए। एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम ने शिव भक्तों की टोली को रवाना किया। जल लेकर आने के बाद श्रद्धालु बउरहवा बाबा का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्रमणि, प्रमोद गुप्ता, दीपक गुप्ता, श्रीपति चौबे, जगत नारायण मिश्रा, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं में वितरित हुआ प्रसाद
परसा मलिक। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला मदरी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार को प्रसाद वितरित किया गया। पं. माधवाचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रावण मास में प्रत्येक शनिवार व सोमवार को होता है। ग्राम प्रधान गणेश मद्धेशिया, मुंद्रिका यादव, रोहित भाई, गिरिजा शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें