नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोपी युवक को पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात लगभग 10 बजे गांव से बाहर गई महिला के साथ गांव का ही एक युवक ने छेड़खानी की थी। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर जेल भेज दिया गया। संवाद