फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केंद्र पर सुबह से हो जा रहा शाम...फिर भी बे-आधार

Sat, 20 Jul 2024 06:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
गांधी नगर स्थित सीएससी सेंटर पर आधार बनाते ऑपरेटर।
विज्ञापन
महराजगंज। बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ पाना है तो आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड बनवाने के लिए केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जा रही है। इंतजार में सुबह से शाम हो जा रहा है, लेकिन कई लोगों का आधार नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में आधार सुधार केंद्रों पर पड़ताल के दौरान लोगों ने अपना दर्द साझा किया। गांधी नगर कें केंद्र पर सुबह 10 बजे से लोगों की भीड़ लगी रही। बाहर लोग खड़े रहे, वहीं तमाम लोग अंदर बैठे रहे। यहां मिलीं सुमित्रा देवी ने बताया कि दो दिन तो फाॅर्म में गड़बड़ी बताकर लौटा दिया गया है। अब आज आई तो भीड़ के कारण अभी नंबर नहीं आया है। उम्मीद है कि आज काम हो जाएगा।
जरूरी प्रपत्रों को लेकर आगे बढ़ते हुए धीरेंद्र यादव ने बताया कि आज भी देर हो गई है। बीते दिन आया था तो भीड़ के कारण वापस चला गया था। आज आधार कार्ड बनने की उम्मीद है। बैंकों में अब सुधार नहीं हो रहा है तो परेशानी बढ़ गई है। बेंच पर बैठीं संगीता देवी ने बताया कि आज सुबह आई हूं। पांचवें नंबर पर हूं। आज लग रहा है कि काम हो जाएगा। जल्दी आने पर भी भीड़ जुट जा रही है।
विज्ञापन

केंद्र पर मिले तमाम लोगों ने समस्याओं का जिक्र किया। गांधीनगर आधार सुधार केंद्र के सुपरवाइजर अताउल्लाह अंसारी ने बताया की दिन भर में आधार सुधार के लिए 150 लोग आ जाते हैं। पहले टेक्नीकल समस्या की वजह से एक-एक सप्ताह लोग दौड़ते थे, लेकिन अब ठीक है। सरवर चल रहा है, लेकिन सेंटर पर भीड़ ज्यादा हो जा रही है। इससे थोड़ी दिक्कत हो रही है।
इस केंद्र से आगे बढ़ने पर कलक्ट्रेट परिसर में प्रधान डाकघर पहुंचने पर कई लोग परेशान दिखे। क्योंकि यहां एक दिन में 25 से 30 लोगों का आधार बन पाता है। इसके बाद जो लोग आते हैं, उनको दूसरे दिन बुलाया जाता है। जितेंद्र तिवारी ने बताया कि चौथे दिन आया हूं। बेटे का आधार बनवाना है। वहीं त्योति परेशान दिखीं। उन्होंने बताया कि प्रपत्र में कमी बताकर लौटा दिया गया है। दूसरे दिन प्रपत्रों को ठीक कराने के बाद आउंगी। यहां मौजूद लोगों ने कहा कि भीड़ के कारण परेशानी हो रही है। काउंटर बढ़ा दिया जाता तो समस्या दूर हो जाती।

बैंक पर आधार कार्ड बनना बंद होने के चलते बढ़ी भीड़
सत्यप्रकाश पोस्टल असिस्टेंट ने बताया की एक दिन में 25 से 30 लोगों का आधार कार्ड बन पता है, पहले बैंकों पर भी आधार कार्ड बन जाता था। बैंक पर आधार कार्ड बनना बंद होने की वजह से भीड़ ज्यादा हो जा रही है। इससे आधार बनाने में समस्या हो रही हैं। अगर बैंकों पर फिर से आधार बनना शुरू हो जाए तो भीड़ कम हो जाएगी और सबका समय से काम हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें