ठूठीबारी। नेपाल से होकर भारतीय सीमा क्षेत्र में बहने वाली गंडक नहर झुलनीपुर से निकली इटहियांं नहर शाखा की सफाई से किसान संतुष्ट नहीं हैं। मानक के अनुसार नहर की सफाई नहीं होने से क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है। निचलौल के झुलनीपुर गंडक नदी से पश्चिम इटहियांं की तरफ जाने वाली नहर शाखा से क्षेत्र के हजारों एकड़ किसानों के फसल की फसल सिंचाई की जाती है। गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए नहर में उगे झाड़-झंखाड समेत मिट्टी की साफ-सफाई का कार्य पोकलैंड से कराया जा रहा है। क्षेत्र के राजेन्द्र भारती, प्रेमलाल पासवान, रामेश्वर यादव, दीपक चौरसिया, सोनू निगम, रामराज साहनी, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, पूजन गुप्ता, रामदेव गौतम आदि किसानों ने आरोप लगाया कि नहर सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति किया जा रहा है। जहां नहर सकरी है और जेसीबी मशीन जाने की जगह नहीं है। ऐसी जगहों को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा है। अवर अभियंता रंजीत ने बताया कि झुलनीपुर से बोदना गांव तक लगभग 15 किमी नहर शाखा की सफाई कार्य मानक के अनुसार कराया जा रहा है।