फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 25 करोड़ की लागत से 1571 मीटर लंबे पुल के निर्माण में लगे आठ साल

Fri, 27 Sep 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नारायणी नदी पर बने नेपाल देश का सबसे बड़ा 1.5 किलो मीटर लंबा झूला पुल का लोकार्पण किया। 25 करोड़ नेपाली रुपये की लागत से बने 1571 मीटर लंबे पुल के निर्माण में आठ साल का समय लग गया। पुल बनने से नेपाल के लोगों का भारतीय क्षेत्र में आना आसान हो गया। उन्होंने सुस्ता वासियों के लिए 1.33 लाख रुपये की लागत से बने 11 केवी के राष्ट्रीय ट्रांसमिशन लाइन का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने कहा कि देशवासियों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण का काम शुरू करना चाहिए। खुशहाल नेपाली और समृद्ध नेपाल राष्ट्र तभी बनेगा जब राज्य मजबूत होंगे। उन्होंने सुस्ता के लोगों को आश्वस्त किया कि नागरिकता से वंचित ग्रामीणों को लालपुरजा व नागरिकता संबंधित साक्ष्य उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग से वार्ता कर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से आगे बढ़ाया जाएगा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सुस्ता गांव में 350 घरों में करीब 4,000 लोग निवास करते हैं, जिसमें 25 फीसदी आबादी लालपुरजा और नागरिकता से वंचित हैं।
उप प्रधानमंत्री एवं कार्यवाहक प्रधानमंत्री प्रकाशमान सिंह ने कहा कि पुल के निर्माण से समस्या दूर हो गई है। नेपाल के जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री दीपक खड़का ने कहा कि एक साल तक सुस्ता वासियों से बिजली शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें