फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतोषजनक प्रदर्शन करने वाले निकायों को जारी करें प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषजनक प्रदर्शन न करने वाले निकायों को जारी करें प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

कर-करेत्तर व राजस्व की समीक्षा बैठक में डीएम सत्येंद्र कुमार ने दिए निर्देश
महराजगंज। लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर परिवहन व आबकारी विभाग के कर्मी राजस्व वसूली बढ़ाने पर जोर दें। व्यापार कर विभाग भी प्रवर्तन बढ़ाने के लिए आयुक्त वाणिज्य कर को पत्र भेजवाए। जिन निकायों ने राजस्व प्राप्ति में संतोषजनक प्रदर्शन नहीं किया है उसे प्रतिकूल प्रविष्टि दें। ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर व राजस्व की समीक्षा बैठक में दिए।
डीएम ने मंडियों की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उनकी मरम्मत व रंग-रोगन के निर्देश दिए। मंडियों में सफाई, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। सभी एसडीएम प्रतिमाह मंडियों की समीक्षा करें। नए नगर निकायों में पर्याप्त क्षमता के सामुदायिक केंद्र, शापिंग कांप्लेक्स, चौराहे के सुंदरीकरण, पार्क व विद्युत तारों को भूमि के अंदर करने का प्रस्ताव भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी एसडीएम व तहसीलदार राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण का समय निर्धारित करें। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि वे बिना हल्का लेखपाल के सीमांकन न कराएं। एसडीएम को निर्देशित किया कि यदि निर्देश का अनुपालन नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई करें। इस दौरान सभी एसडीएम व तहसीलदार, जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय समेत अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे।
-----
अभियान चलाकर तालाबों की कराएं नीलामी
जिलाधिकारी ने कहा कि सदर, फरेंदा व नौतनवां तहसील क्षेत्र में तालाब के पट्टों की संख्या कम है। ऐसे में अभियान चलाकर तालाबों की नीलामी कराई जाए।
-----------------
बड़े बकाएदारों को जारी करें नोटिस
जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें