महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अब इंटीग्रेटेड काउंसलिंग और टेस्टिंग सेंटर (आईसीटीसी) भी संचलित होगा। यह जानकारी कॉलेज के डीन प्रोफेसर डॉ. पीपी गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इंटीग्रेटेड काउंसलिंग और टेस्टिंग सेंटर तैयार है। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से पीपीपी माडल पर एमओयू किया गया है। एचआईवी (एड्स) बीमारी में जानकारी ही बचाव है। प्राथमिक स्तर पर बीमारी का पता चल जाने पर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। जानकारी के अभाव में यह बीमारी एक दूसरे व्यक्ति में फैलती है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने में इंटीग्रेटेड काउंसिंलिंग और टेस्टिंग सेंटर सहायक होगा। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति लखनऊ की ओर से केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आईसीटीसी की स्थापना की गई है। संवाद