महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में दुग्ध उत्पादन विकास, पशुपालन, मत्स्यपालन, रेशम पालन की कार्यों व उत्पादन की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने दुग्ध उत्पादन के लिए ज्यादा से ज्यादा समितियों को सक्रिय कर दुग्ध का उत्पादन को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग के विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए स्वदेशी नस्ल की गायों के संवर्धन और किसानों की आय के वैकल्पिक स्रोतों को सृजित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गोवंशों के लिंग आधारित कृत्रिम गर्भाधान को भी बढ़ाने का निर्देश दिया। मत्स्यपालन में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा, राष्ट्रीय कृषि विकास, मछुआ दुर्घटना बीमा तथा तालाबों व पोखरा की पट्टा आवंटन की समीक्षा जिलाधिकारी ने की।