-प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक ने नौतनवा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, प्लेटफॉर्म नंबर एक को ऊंचा करने के निर्देश निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सतपथी ने रविवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सेफ्टी संबंधित जानकारी ली। उन्होंने इंटरसिटी एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने के निर्देश दिए।
रविवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के प्रमुख मुख्य परिचालन अनुप कुमार सतपथी पहुंचे। उन्होंने रेल ट्रैक का तकनीकि निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे ट्रैक, प्वाइंट, पैनल, कंटेनर यार्ड, रैक, माल गोदाम तथा रेल संचालन से जुड़े कई बिंदुओं का तकनीकि मुआयना किया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म नंबर एक को ऊंचा करने तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने के निर्देश दिए।
कहा कि नौतनवा रेलवे स्टेशन अंतरराष्ट्रीय महत्व का स्टेशन है जो नेपाल सीमा के करीब स्थित है। इसके विकास के लिए रेलवे की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। करीब आधे घंटे निरीक्षण के बाद वह टावर वैगन पर बैठकर रेल पटरी का निरीक्षण करते हुए गोरखपुर की तरफ रवाना हो गए। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम, वाणिज्य अक्षीक्षक पुरुषोत्तम, माल बाबू जितेंद्र कुमार यादव, यातायात निरीक्षक उमाकांत सिंह, टीटीई राहुल कुमार यादव मौजूद रहे।