खराब प्रगति वाले सीएचसी अधीक्षकों को सुधार लाने के निर्देश
महराजगंज। हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पोर्टल पर फीड डाटा में सुधार किया जाना है। इसके लिए सोमवार को सदर सीएचसी सभागार में पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान पांच सीएचसी की प्रगति खराब मिलने पर सीएमओ ने अधीक्षकों को सुधार के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. नीना वर्मा ने कहा कि समीक्षा में बृजमनगंज, रतनपुर, मिठौरा, परतावल और फरेंदा सीएचसी की प्रगति खराब मिली। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, परिवार नियोजन, प्रसव, आशा भुगतान आदि की समीक्षा की गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह, ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा आदि की मौजूदगी रही।