फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो माह तक वैकल्पिक मार्ग अपनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नारायण घाट चितवन जाने के लिए प्रमुख मार्ग दाउने के पास समस्या हो रही है। सड़क के दोनों तरफ करीब 14 किमी तक जाम लग गया है। यातायात विभाग ने दो माह तक इस मार्ग के अलावा वैकल्पिक मार्ग के रास्ते आवागमन के निर्देश दिए हैं। सड़क विभाग के परियोजना निदेशालय ने वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करने को कहा है। क्योंकि बुटवल-नारायणगढ़ सड़क खंड के अंतर्गत इस मार्ग पर दिसंबर तक निर्माण कार्य चलेगा। परियोजना निदेशालय ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों में अचानक हुई लगातार बारिश के कारण निर्माणाधीन नारायणगढ़-बुटवल सड़क खंड के इस क्षेत्र में सड़क की सतह फिसलन भरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें