फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्य मार्ग पर खुले में मांस न बेचने की दी गई हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज शहर में भी अभियान चलाकर चेतावनी दी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सोमवार को नौतनवां कस्बे में अभियान चलाकर खुले में मांस की बिक्री न करने के लिए मांस विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गई। महराजगंज शहर में भी अभियान चलाकर चेतावनी दी गई। इस दौरान जिला उद्योग तिराहा तीन दुकान, यूनियन बैंक के बगल में दो दुकान, बलिया पुल के पास एक दुकान और गोरखपुर रोड पर तीन दुकानों को हटाकर खुले में मांस नहीं बेचने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार नौतनवां सौरभ कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नौतनवां कस्बा में अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज, थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर में पीडब्ल्यूडी डाक बंगला, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, घंटा घर आदि स्थानों पर अभियान चलाया। नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सावन मास में मुख्य मार्ग पर कोई भी मांस व्यापारी मांस न काटेगा और न ही बेचेगा। व्यापारियों को खुले में मांस न बेचने की चेतावनी दी गई है। अधिशासी अधिकारी अलोक मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सदर अमित कुमार पांडेय, श्रीराम मौर्य के अलावा नगर पालिका की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें