फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेस में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश

Sat, 16 Dec 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। परेड, डायल 112, डीसीआर, फील्ड यूनिट, मनोरंजन हाल, कैंटीन, शौचालय, जिम्नेजियम हाल, बैडमिंटन, शदीह स्मारक स्थल आदि देखा। पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए दौड़ लगवाई। पुलिस लाइन में मनोरंजन हाल, डायल 112, डीसीआर, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट, जिम्नेजियम हाल, बैडमिंटन हॉल, कैंटीन आदि का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मेस निरीक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की बात कही। जनपद के समस्त थानों पर प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों द्वारा भी शुक्रवार की परेड कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें