जिला उद्यान विभाग को नगर पालिका महराजगंज में नींबू पार्क, वन विभाग को औषधि पार्क में पौधरोपण करने का निर्देश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण व गंगा समिति और जिला पौधरोपण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने डीएफओ को विभागवार आवंटित लक्ष्य को प्रेषित करने का निर्देश दिया, ताकि संबंधित विभाग माइक्रो प्लान तैयार कर पौधरोपण को सफलतापूर्वक क्रियान्वित कर सके।
उन्होंने इस बार जनपद में एवेन्यू और थीम आधारित पौधरोपण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला उद्यान विभाग को नगर पालिका महराजगंज में नींबू पार्क, जबकि वन विभाग को औषधि पार्क के रूप में पौधरोपण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को सड़कों के किनारे सजावटी वृक्षों की प्रजातियां लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएफओ नवीन प्रकाश शाक्य, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. नीना वर्मा आदि मौजूद रहे।