महराजगंज। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक किया गया है।
उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने स्वीप कार्यक्रम में सहयोग की अपील की। दवा पर्ची और बिल पर चुनाव का पर्व देश का गर्व की मोहर लगाने, स्वीप का फ्लेक्सी और बोर्ड लगाने के लिए निर्देशित किया गया। सभी से सहयोग की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील कि गई है मतदान करने में किसी भी प्रकार का आलस न करें और मतदान के अधिकार का अवश्य प्रयोग करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमारा सबका मतदान करना अति आवश्यक है। बैठक में जिला महामंत्री विनय कुमार नायक नगर अध्यक्ष देवेश राय, नगर महामंत्री देवेंद्र मनी त्रिपाठी नगर कोषाध्यक्ष राकेश पटेल, अनुराग जायसवाल, मोहम्मद नज़ीर अहमद, रवि कश्यप मौजूद रहे। संवाद