फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऊंचे स्थान पर हरे चारे का प्रबंध करने का निर्देश

Wed, 12 Jun 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। खंड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर ने मंगलवार को गो सदन मदनपुरा का औचक निरीक्षण कर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र कन्नौजिया, एडीओ एजी सतीश प्रजापति के साथ सबसे पहले गो सदन के अंदर गए। उन्होंने ग्राम सचिव को ऊंचे स्थान पर हरे चारे का प्रबंध करने का निर्देश दिया। उसके बाद गो सदन के बाहर गेट नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने गो सदन के पास वर्मी कंपोस्ट बनवाने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें