फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर जोर देने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने शनिवार को नौतनवा थाने में क्षेत्र के सभी उप निरीक्षकों के साथ मुकदमों के निस्तारण के संबंध में बैठक की। बैठक में एएसपी ने विवेचकों के पास लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि आपराधिक मुकदमों के साथ ही साइबर संबंधित मामले भी लंबे समय से लंबित चल रहे हैं। विवेचनाओं में भी कोई खास प्रगति नहीं दिख रही है। विवेचकों द्वारा मामलों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विवेचक अपने कार्य में सुधार लाएं और मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दें। इस दौरान सीओ बसंत सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी संपतिहा जयप्रकाश सिंह, अड्डा बाजार अखिलेश यादव, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें