महराजगंज। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और इसे सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रगति जानी और त्वरित समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से नियमित संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आदेश दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।