महराजगंज। अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। अपर जिलाधिकारी ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या, उनके कारणों और चिंह्नित ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विगत माह सड़क दुर्घटना और उनमें होने वाली मौतों की जानकारी ली। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मौत बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि सभी ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधार कार्य कर साइन बोर्ड, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी संकेत लगाए जाने के निर्देश दिए।