फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोलर पैनल लगाएं, बिजली बिल की चिंता भूल जाएं

Mon, 26 Feb 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर महीने बिजली की बढ़ती खपत से अगर आप परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। सोलर पैनल में एक बार निवेश करें और बिजली के बिल की चिंता भूल जाएं। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के घर पर सोलर पैनल लगाने पर सरकार सब्सिडी भी देगी।
विज्ञापन

अगर सोलर पैनल लगाने के लिए आपके पास बिल्कुल धन नहीं है तो बैंक से सात प्रतिशत के ब्याज पर ऋण भी मिल जाएगा। एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने में एक लाख रुपये का खर्च आता है। इसके लिए सरकार 75 हजार रुपये सब्सिडी देगी। इसी तरह दो किलोवाट के सोलर पैनल में 1.20 लाख रुपये खर्च आता है। इस पर सरकार की ओर से 75 प्रतिशत यानी 90 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। जिले में सबसे ज्यादा उपभोक्ता दो किलोवाट बिजली कनेक्शन वाले हैं। ये उपभोक्ता इस योजना के तहत बिजली के बिल की चिंता को समाप्त कर सकते हैं।
जिले में करीब चार लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.34 लाख के घरों में सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य निगम को दिया दिया गया है। दो किलोवाट तक 75 प्रतिशत सब्सिडी, तीन किलोवाट पर 60 प्रतिशत, चार किलोवाट पर 45 प्रतिशत व पांच किलोवाट पर 36 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन

एक किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की लागत करीब 60 हजार रुपये है। इस पर 45 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। लाभार्थी को लेकर 15 हजार रुपये देना होगा। दो किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की लागत 1.20 लाख रुपये है। इस पर 90 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। केवल 30 हजार रुपये लाभार्थी को वहन करना होगा। तीन किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की लागत 1.80 लाख रुपये है। इस पर एक लाख आठ हजार रुपये अनुदान मिलेगा। लाभार्थी को 72 हजार रुपये वहन करने होंगे।
विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि सब्सिडी की धनराशि सोलर प्लांट की स्थापना के बाद उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे जमा होगी। योजना के अंतर्गत दो किलोवाट क्षमता के प्लांट पर 75 प्रतिशत सब्सिडी के अलावा शेष 25 प्रतिशत राशि ईएमआई के जरिए भी जमा कर सकते हैं। इस योजना के तहत अपने घर सोलर पैनल लगवाने के लिए http://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम सूर्य घर मोबाइल डाउनलोड करके व नजदीकी बिजलीघर से भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें