फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड योजना : ऑनलाइन आवेदन में विद्यार्थियों की रुचि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में संचालित होने वाले सभी 260 माध्यमिक विद्यालयों में कुल 1300 विद्यार्थियों के पंजीकरण का निर्धारित है लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इंस्पायर अवार्ड मानक योजनांतर्गत विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन में विद्यार्थियों की रुचि नहीं है। अब तक एक भी विद्यार्थी ने अपना आवेदन नही किया है, जबकि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को पांच-पांच विद्यार्थियों का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना में पंजीकरण कराया जाता है। इस वर्ष भी जिले के 29 राजकीय, 39 सहायता प्राप्त व 192 वित्तविहीन विद्यालयों में कक्षा छह से 10 तक में अध्ययनरत पांच-पांच मेधावी विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के लिए विद्यालयों को निर्देशित किया गया है। मगर अभी तक किसी भी विद्यालय की ओर से पंजीकरण में रुचि नहीं दिखाई गई है। अब तक किसी भी विद्यार्थी का पंजीकरण नहीं हो सका है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने को कहा गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंजीकरण पर नजर रखने के लिए सुरेंद्र को बनाया नोडल

पंजीकरण की रफ्तार को बढ़ाने व उस पर नजर रखने के लिए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद को नोडल बनाया गया है।

-

विज्ञान में रुचि रखने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें इंस्पायर अवार्ड योजना में 31 अगस्त तक पंजीकृत कराने का निर्देश दिया गया है। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का कार्य करें।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें